फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनीर व मिल्क केक के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पनीर और मिल्क केक के दो सैंपल फेल पाए गए हैं। इसका खुलासा कांडा स्थित स्वास्थ्य विभाग की जांच लैब की रिपोर्ट में हुआ है। दीपावली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नूरपुर उपमंडल में पनीर और मिल्क केक के सैंपल भरे थे। ये सैंपल जांच में तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो कारोबारियों को नोटिस जारी किया है। इसका जवाब कारोबारियों को 30 दिन के अंदर देना होगा। अगर तय समय के भीतर कारोबारी नोटिस का जवाब नहीं देंगे तो स्वास्थ्य विभाग एडीएम कोर्ट में केस दर्ज करेगा। इसके बाद उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा। स्वास्थ्य विभाग के नामित अधिकारी मनजीत सिंह जरयाल ने कहा कि पनीर और मिल्क केक के दो सैंपल जांच में फेल हुए हैं। दोनों कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें