नूरपुर (कांगड़ा)। बजरंग दल की नूरपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नूरपुर के न्याजपुर में चीनी सामान के बहिष्कार करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चीनी सामान की होली भी जलाई। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख सभ्य लोहटिया ने कहा कि चीन का विरोध आज भारत वासियों को इसलिए भी करना चाहिए, क्योंकि वे अपने देश को आर्थिक तौर पर मजबूत कर रहे हैं, लेकिन भारत का पैसा उनके देश में जा रहा है। इसका प्रयोग वे हमारे विरुद्ध ही कर रहे हैं। इसका उदाहरण डोकलाम आज हम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि आने वाले नवरात्रों, दशहरा, दीपावली आदि त्योहारों में भारत के स्वदेशी समान का उपयोग करे, ताकि हमारा पैसा अपने देश मे रहे और कोई भारत वासी ही उसका प्रयोग करे। देश आर्थिक, मानसिक, सामाजिक तौर पर मजबूत हो सके। दुश्मन देश को कमजोर करने के लिए प्रत्येक भारतवासी का यह कर्तव्य है कि चीन को हर तरह से तोड़ने का सबसे आसान उपाय है कि वहां निर्मित किसी भी सामान का उपयोग न करें न खरीदें। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता सभ्य लोहटिया प्रान्त सुरक्षा प्रमुख, आदित्य सम्बयाल, रवि मेहरा, जोनू, रवि कटोच, सोनू गुलेरिया, रवीश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।