जवाली(कांगड़ा)। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की जवाली इकाई ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) जवाली विनय मोदी के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मांग रखी है कि पटवारियों को डेढ़ वर्ष के प्रशिक्षण के बाद नियुक्ति मिल रही है। इस कारण जहां अन्य विभागों में तैनात कर्मचारी तीन वर्ष में रेगुलर हो रहे हैं। वहीं, अनुबंध पर तैनात पटवारी लगभग पांच वर्ष में पक्के हो रहे हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि अनुबंध पर तैनात पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि को भी अन्य विभागों की तर्ज पर अनुबंध कार्यकाल में जोड़ा जाए, ताकि अनुबंध पर तैनात पटवारियों के साथ कोई भेदभाव न हो। इस अवसर पर जवाली इकाई के प्रधान ओंकार सिंह, डेलीगेट अंजनी शर्मा, प्रेस सचिव नवनीत कुमार, इकाई के सदस्य दविंद्र कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार और जतिंद्र कुमार उपस्थित रहे।