फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी- पहाड़ी गीतों पर झूमे रोंखर के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोंखर स्कूल वार्षिक समारोह की धूम
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय उच्च विद्यालय रोंखर में वार्षिक समारोह हुआ। कार्यक्रम में शिक्षाविद ओंकार नाथ पल्यालु ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावियों को सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी, झमाकड़ा और गिद्दे की शानदार प्रस्तुति दी। साथ ही शिक्षा अभियान पर लघु नाटक भी प्रस्तुत किया। मुख्य अध्यापिका सुनीता सोहल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में छठी से आर्यन, अंशुल, पंकज, सातवीं से कोमल, श्वेता, सृष्टि, आठवीं से रितिका, नमिता, सुनयना, नौंवी से सुनील, अनमोल, हर्ष और दसवीं से अनुराधा, अभिषेक और उपदेश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष वीना देवी, सदस्य कविता देवी, राज कुमार, वंदना, अध्यापक वर्ग से ममता धीमान, सुरेश कुमार, अजय कुमार, ओम प्रसाद और विजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें