मैक्लोडगंज में 5 डिग्री बढ़ा तापमान
धर्मशाला। प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते कांगड़ा के पर्यटन स्थल भी अछूते नहीं हैं। जिला के मैक्लोडगंज और बीड़-बिलिंग में पिछले वर्ष के मुकाबले इन दिनों काफी गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि इन क्षेत्रों में सुबह-शाम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दिन के उजाले में इन इलाकों में तापमान तीन से चार डिग्री के करीब अधिक है। होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन अपर धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष मई माह में गर्मी बढ़ गई है।