बीपीएल सूची से 33 हटाए, 21 को मिला स्थान
धर्मशाला। ग्राम पंचायत पंतेहड़ पास्सू की ग्राम सभा रविवार को प्रधान मेहर चंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पंचायत सचिव अनिल कुमार, उपप्रधान रणजीत सिंह सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे। ग्राम सभा की जानकारी देते हुए सचिव अनिल कुमार ने बताया कि रविवार को बीपीएल परिवारों के चयन और छंटनी के लिए आयोजित हुई ग्राम सभा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान बीपीएल सूची में अपात्र 33 लोगों को सर्वसम्मति से हटाया गया, जबकि 21 पात्र परिवारों को बीपीएल की सूची में स्थान दिया गया।