फोरलेन की टीम ने कछयारी में सुनी लोगों की समस्याएं
लोग बोले, उनके घरों को बचाने के लिए कोई विकल्प निकाला जाए
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। फोरलेन निर्माण को लेकर कछयारी गांव के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए प्रोजेक्ट के निदेशक एचके राव सहित तीन सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने लोगों की आपत्तियां सुनीं। गांव के लोगों ने फोरलेन निर्माण को लेकर उन्हें होने वाले नुकसान से टीम को अवगत करवाया। साथ ही कई लोगों ने कहा कि इस निर्माण से उनके घर भी चले जाएंगे। ऐसे में कोई और विकल्प देखा जाए। गांव के प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि टीम ने लोगों की समस्याओं को गहनता से सुना है। इस दौरान लोगों के सुझाव भी लिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम लोगों की समस्याओं को हल करेगी।