फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल की मौत
विज्ञापन

राजा का तालाब (कांगड़ा)। बाइक की टक्कर से गंभीर घायल राजा का तालाब निवासी विशाल कुमार की चार दिन के बाद मौत हो गई। विशाल पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उसने वीरवार शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। राजा का तालाब में पिछले सोमवार को देर शाम मोटर साइकिल सवार नीरज कुमार निवासी लुधियाड ने अपने घर को पैदल जाते विशाल कुमार पुत्र बलदेव राज को पीछे से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इससे उसके परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए थे। यहां चार दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। चार दिन के बाद आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया। विशाल कुमार बलदेव राज का बड़ा बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी और एक नन्ही बेटी छोड़ गया है। उसकी अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद विशाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें