फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ रुपये आय वाले बीपीएल सूची से होंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तनु भारती
विज्ञापन

भवारना (कांगड़ा)। प्रदेश में जयराम सरकार बनते ही अब बीपीएल सूची में न तो किसी को आसानी से डाला जाएगा और न ही पात्र व्यक्ति को निकाला जाएगा। अब तक पात्र लोगों को बीपीएल सूची में डालने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। अब सर्वे के आधार पर बीपीएल में नाम डाला या काटा जाएगा। इसके लिए मापदंड भी तय कर दिए हैं। इसके लिए विकास खंड अधिकारी भवारना ने बाकायदा एक पोस्टर बनवाकर लोगों को सूचित करना शुरू कर दिया है। कोई भी व्यक्ति किसी अपात्र परिवार को बीपीएल सूची से हटाने के बारे या किसी पात्र परिवार को बीपीएल में शामिल करने के बारे में विकास खंड कार्यालय भवारना और अपनी ग्राम पंचायत कार्यालय में 5 से 13 फरवरी तक पत्र प्रस्तुत कर सकता है। उसके बाद विकास खंड कार्यालय से बनाई गई टीम उन प्रार्थना पत्रों पर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उसके बाद ही कोई भी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी। इसमें कहा गया है कि जिस परिवार की मासिक आय 2500 रुपये से अधिक है। साथ ही जिस परिवार के पास असिंचित भूमि दो हेक्टेयर या सिंचित भूमि एक हेक्टेयर से अधिक हो वे परिवार अपात्रता की लिस्ट में आएंगे। यही नहीं जो परिवार आयकर दाता हो या जिस परिवार के पास अपना चौपहिया वाहन और परिवार के पास रहने के लिए आधुनिक शहरी प्रकार का पक्का या बड़ा निजी मकान हो वे भी बीपीएल सूची से बाहर होंगे, जो पात्र परिवार इसका काफी वर्षों से इंतजार कर रहे थे। अब उन्हें लाभ मिलने की संभावना बन गई है। सरकार ने तो इस दिशा में पहल कर दी है। अब देखना यह है कि समाज भी अपनी जिम्मेवारी निभाता है या नहीं। उधर, बीडीओ भवारना सुशीला शर्मा ने कहा कि इसके लिए एक पोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें