फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने परिवार को सौंपी लापता वृद्घ महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर पुलिस ने लापता वृद्ध महिला को उसके परिवार से मिला दिया है। शाहपुर थाना प्रभारी मुनीष शर्मा ने बताया कि दिमागी तौर से परेशान, सुनने में अक्षम महिला को उन्होंने डढंब गांव में गश्त के दौरान पैदल जाते हुए देखा व पता पूछने की कोशिश की लेकिन पता महिला न बता सकी। ग्रामीणों को उन्होंने महिला को एक रात घर में रखने को कहा। अगले दिन महिला शाहपुर थाने में लाई गई। उन्होंने कांगड़ा जिले के सभी थाना प्रभारियों को महिला के बारे में सूचित किया। जिला कांगड़ा पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद महिला की पहचान संतोष कुमारी (70) निवासी योल के नजदीक गांव तंगरोटी के तौर पर हुई। उन्होंने कहा कि वृद्ध महिला को उसके पति रोशन लाल व गांव के प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें