फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करडिय़ाल में %जय हो गाने पर धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
करड़ियाल में जय हो गाने पर धमाल
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। राजकीय उच्च पाठशाला करड़ियाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, इसकी शुरुआत सुहानी एंड पार्टी ने स्वागतम गीत से की। पल्लवी एंड पार्टी ने वंदे मातरम, साहिल एंड पार्टी ने जय हो गानों पर प्रस्तुति दी। सेजल एंड पार्टी ने हिंदी गाने बोले चूड़ियां बोले कंगना’, मुस्कान की ओर से दीवानी मस्तानी गाने पर सोलो डांस, अनिकेत एंड पार्टी ने लूंगी डांस गाने पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंकुश एंड पार्टी ने प्रदूषण, अंकिता की ओर से शिक्षा के महत्व पर भाषण, अनिकेत द्वारा प्रदूषण विषय पर भाषण दिया गया और लोगों को प्रदूषण के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि राकेश कुमार ने बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने बारे उत्साहित किया। इस मौके पर पंचायत के उपप्रधान राकेश कुमार, सीएचटी अर्चना, आरती देवी, विजय कुमार, मलकीयत सिंह, पूजा धीमान, राकेश कुमार, निशा देवी सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें