कांगड़ा। तुलसी पूजन दिवस पर पुराना कांगड़ा में त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सेवा भारती के प्रदेशाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सनातन हिंदू सभा के अध्यक्ष मुकेश सोनी मौजूद रहे। वर्मा ने कहा कि तुलसी एक पौधा ही नहीं है। इसके पत्तों से जहां ऑक्सीजन मिलती है, वहीं पत्तों के सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। योग गुरु रंजीत सिंह ने कहा कि तुलसी, बाल दिवस की बेला पर तुलसी पूजा, सांस्कृतिक, भजन संध्या, गीता परायण, सामूहिक हनुमान चालीसा और श्रीराम मंदिर अयोध्या के शिखर पर ध्वजारोहण पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उधर, देर सायं कांगड़ा बाईपास पर स्थित बाणगंगा घाट में सनातन धर्म सभा की ओर से 1100 दीये प्रज्वलित कर तुलसी पूजन किया गया। यह पहला मौका है जब बाण गंगा घाट बनने के बाद हर धार्मिक त्योहार का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष उमेश शर्मा, नरेंद्र त्रेहन, मुकेश मेहरा, सारांश महाजन, राकेश, तिलक सोनी सहित कई शहरवासी उपस्थित रहे।