न्यायाधीश त्रिलोक ने शिव मंदिर में टेका माथा
बैजनाथ (कांगड़ा)। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान ने ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भोले शंकर का आशीर्वाद लिया। मंदिर पुजारी सुरिंद्र आचार्य ने उन्हें मंदिर की जानकारी देने के साथ पूजा अर्चना करवाई। न्यायाधीश त्रिलोक सिंह चौहान ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के कार्यालय में निरीक्षण किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता अजय अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। एसडीएम कार्यालय के प्रतिनिधि संजय कलोत्रा ने उनका स्वागत किया और मंदिर न्यास की तरफ से उन्हें मंदिर की कलाकृति भेंट की।