फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन के कवरिंग केंडिडेट रहे रवि ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन सिंह के कवरिंग केंडिडेट रहे रवि ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव के दौरान जवाली में भाजपा विधायक अर्जुन सिंह के नामांकन समय कवरिंग केंडिडेट रहे एवं पार्षद नगर पंचायत जवाली और भाजपा मंडल एससी मोर्चा अध्यक्ष रवि कुमार ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। रवि कुमार ने अपना त्यागपत्र भाजपा मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान को सौंपा है। रवि कुमार ने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनके समर्थकों के काम नहीं हो रहे हैं। उन्होंने विधायक अर्जुन सिंह पर दलित विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि दलगत राजनीति के कारण ही दलित कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। अर्जुन सिंह चापलूसों की फौज से घिरे हुए हैं। ईमानदार कार्यकर्ताओं कद्र नहीं हो रही। भाजपा मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान ने कहा कि रवि कुमार ने उनके पास अपना त्यागपत्र दिया है। यह पार्टी का आंतरिक मामला है। पार्टी रवि कुमार को जरूर मना लेगी। उनके साथ बैठकर बात की जाएगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उन्हें त्यागपत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें