फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसूर में फ्लाई ओवर के विरोध में उतरे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर में फ्लाई ओवर के विरोध में उतरे कारोबारी
विज्ञापन

सांसद शांता कुमार को भेजा फ्लाई ओवर न बनाने का पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन के तहत जसूर में फ्लाई ओवर बनाने के विरोध में कारोबारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारी वर्ग और व्यापार मंडल ने सरकार से दो टूक कहा है कि अगर प्रस्तावित फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य स्थगित न करवाया गया तो कस्बे के दुकानदार धरना प्रदर्शन और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मार्केट वेलफेयर कमेटी, व्यापार मंडल जसूर, हिमालय सोशल वेलफेयर एसोसिएशन और पेट्रोल पंप ने संयुक्त रूप से फ्लाई ओवर न बनाने के लेकर सांसद शांता कुमार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि फ्लाई ओवर के बनने से सैकड़ों दुकानों, पांच बैंकों का अस्तित्व मिट जाएगा। अगर फ्लाईओवर नहीं बनेगा तो तमाम कारोबारी परिसर, कस्बे का व्यापार और अन्य व्यावसायिक संस्थान तबाह होने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें