फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल में एक लाख ने नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकाल में एक लाख लोगों ने नवाया शीश
विज्ञापन

सुबह छह बजे के बाद लगीं कतारें
देर सायं तक जुटी रही भक्तों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। भादो माह के चौथे शनिवार के मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब पिछले सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ गया। मंदिर के दरबार सुबह चार बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए थे, जबकि इससे पूर्व ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। सुबह छह बजे के बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतारों का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। मौसम के पूरा दिन अनुकूल रहने और राजकीय अवकाश होने के कारण एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने शनि शिला पर काले रंग की वस्तुएं अर्पित करने के बाद शनि देव, महाकाल और मां के दर्शन किए। जिलाधीश संदीप कुमार की देख-रेख में सामुदायिक भवन में सुबह के समय नाश्ता और दोपहर को कांगड़ी धाम भंडारे के रूप में लगाई गई। रावमापा कृष्णानगर के एनएसएस के स्वयंसेवियों ने प्रभारी शशी राणा और संत राम कॉलेज के स्काउट एंड गाइड के स्काउट्स ने अरुण की अगुवाई में मंदिर कार्यों में सहयोग किया। मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर और न्यास के ट्रस्टी अनिल कटोच, विरेंद्र सूद, संजय सकलानी, प्रीतम, सुमन डढवाल, अजय, संसार के अतिरिक्त अरुण डोगरा और मुकेश शर्मा आदि मंदिर कार्यों की देखरेख के लिए उपस्थित रहे। मंदिर पुजारी राम कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार पांच मेलों का आयोजन रोगा। अंतिम मेला 15 सितंबर को होगा। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम विकास शुक्ला ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें