फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच पर भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
विज्ञापन

जाम में आधा घंटा फंसी एंबुलेंस, एनएच का डंगा ढहने के कारण त्रिलोकपुर के पास हुई थी सड़क बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी एनएच पर त्रिलोकपुर के समीप बुधवार को भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए जाम लगता रहा। सुबह लगभग साढे़ दस बजे नूरपुर से टांडा जा रही एंबुलेंस भी लगभग आधा घंटा जाम में फंसी। वहीं, मंगलवार से एनएच पर खड़े भारी वाहनों के लिए भी दोपहर 12 बजे के बाद बहाल कर दिया है। एनएच का डंगा ढहने के कारण त्रिलोकपुर के पास सड़क बाधित हुई है। राजस्थान के किशनगढ़ से टाइलें लेकर पिछले एक सप्ताह चला 16 टायर वाले ट्राले के चालक शान सिंह ने ट्राले के निचले हिस्से को ही अपना रसोईघर बना कर खाना बनाना शुरू कर दिया। वहीं विनोद, संजय, करमजीत, हरभजन एवं सुखा सिंह ने भी ट्राले के साथ दरी बिछाकर अपना आशियाना बना लिया है और सड़क बहाल होने का इंतजार में बैठे मंगलवार से बैठे रहे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक पठानकोट में इस रास्ते के खुलने के इंतजार में रुके रहे थे। उधर, डीएसपी जवाली ज्ञानचंद पुलिस टीम के साथ मौके मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों के लिए भी रास्ता खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें