रक्कड़ कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून
रक्कड़ (कांगड़ा)। सरकारी महाविद्यालय रक्कड़ में विभिन्न श्रेणियों की प्रवेश प्रक्रिया 30 जून को खत्म हो जाएगी। कॉलेज प्राचार्य रमन कुमार ने बताया कि कॉलेज में कला, वाणिज्य, संगीत आदि सभी संकायों का स्टाफ मौजूद है तथा इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।