फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंज कालेज से एक और प्राध्यापक का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
लंज कॉलेज से एक और प्राध्यापक का तबादला
विज्ञापन

तबादले की सूचना मिलते ही छात्रों ने किया हंगामा
लंज (कांगड़ा)। पहले ही प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहे लंज कॉलेज से एक और प्राध्यापक का तबादला कर दिया गया। छात्रों को जैसे ही प्राध्यापक के तबादले की सूचना मिली तो छात्रों ने परिसर में हंगामा कर दिया। छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज छात्रों में पूजा, आदित्य, सुनेना, आभा काजल, किरण, दीक्षा, सोनिका, सोनाली, विशाल, अर्जुन, अजय, अंकित, विशाल, अजय, अंजना आदि ने कहा कि कॉलेज में पहले से ही प्राचार्य, अंग्रेजी, कॉमर्स के प्राध्यापकों के पद पिछले छह महीने से खाली चल रहे हैं। अब राजनीति शास्त्र विषय के प्राध्यापक का सत्र शुरू होते ही तबादला करना तर्कसंगत नहीं है। छात्रों ने उच्च शिक्षा विभाग और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी से मांग की है कि लंज कॉलेज में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए। अगर प्राध्यापकों के पदों को जल्द नहीं भरा गया तो छात्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें