फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, 21 अप्रैल तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना कार्यालय परागपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 और सहायिकाओं के 10 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि उपरोक्त पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 21 अप्रैल तक अपने आवेदन पूर्ण दस्तावेजों सहित कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी परागपुर में जमा करवाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास और सहायिका के लिए योग्यता 8वीं पास है। दोनों पदों के लिए आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच और वार्षिक आय सभी साधनों से 35 हजार से अधिक न हो और उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत धजाग के आंगनबाड़ी केंद्र धजाग, ग्राम पंचायत कुहना के केंद्र कुहना 1, ग्राम पंचायत ऊझे खास के केंद्र ऊझे खास और ग्राम पंचायत चुधरेहड़ में आंगनबाड़ी केंद्र चुधरेहड़ के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत ढलियारा के कस्बा केंद्र, रोड़ीकोड़ी पंचायत के अपर शामनगर केंद्र, लडियाड़ा पंचायत के लडियाड़ा केंद्र, बढल पंचायत के लोअर बढल, बठरा पंचायत के अपर बठरा, घमरूर पंचायत के बुहाला केंद्र, रक्कड़ पंचायत के रक्कड़ केंद्र, चौली पंचायत के चौली खास, कौलापुर पंचायत के चामुखा 1 और जटोली आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। इन सभी पदों के लिए साक्षात्कार 25 अप्रैल को सीडीपीओ कार्यालय परागपुर में सुबह 10 बजे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें