बजरंग दल ने बांटे तीन हजार भगवा ध्वज
जसूर (कांगड़ा)। हिंदू नववर्ष के आगमन पर बजरंग दल के कार्यकर्तायों ने जसूर और नूरपुर क्षेत्र में तीन हजार भगवा ध्वज वितरित किए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों को इन ध्वजों को अपने घरों की छतों पर लहराने के लिए भी प्रेरित किया। बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख सभ्य लोहटिया ने बताया कि भगवा ध्वज हिंदू संस्कृति का प्रतीक है। आज भारत में पाश्चात्य सभ्यता का बोलबाला होने के कारण भारतीय हिंदू नववर्ष को मनाना भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए बजरंग दल ने भवगा ध्वज वितरित करने का अभियान छेड़ा है।