फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ला स्कूल में शुरू होंगी विज्ञान की कक्षाएं : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर/धीरा (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि युवा विकास एवं कल्याण सरकार के विकास कार्यक्रमों का अभिन्न अंग हो। सरकार युवा शक्ति को हिमाचल के विकास का महत्वपूर्ण घटक मानती है। सुलह विस क्षेत्र की पनापर पंचायत के बल्ला में युवा क्लब पनापर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने कहा कि खेलों के आधारभूत ढांचे को विकसित करने पर बल दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों को 5100 रुपये देने की घोषणा की। क्रिकेट एसोसिएशन के संयोजक रॉकी राणा और प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला की 56 टीमों के 638 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बल्ला पनापर की टीम ने पुढ़वा की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। परमार नेे खड़ौठ में नाथ बस्ती से कवरियां तक सड़क के निर्माण की घोषणा की। टाल खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आने वाले दिनों में रावमापा बल्ला में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने और विज्ञान प्रयोगशाला बनवाने की भी घोषणा की। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, महामंत्री चंद्रवीर पाल, जिला परिषद सदस्य कंचन चौधरी, बीडीसी सदस्य पूनम धरवाल और उपप्रधान चंद्रवीर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें