ज्वालामुखी (कांगड़ा)। रविंद्र नाथ टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वालामुखी में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक केजी कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रिंसिपल ओपी वशिष्ठ ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ अनुशासन भी जरूरी है। बच्चों को अच्छे संस्कार देना अध्यापकों की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि अभिभावकों का भी यह फर्ज बनता है कि बच्चों को अपने से बड़ों का आदर करना सिखाएं और अच्छे संस्कार दें। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने फैशन शो और देश भक्ति गीत देश मेरा रंगीला से तालियां बटोरीं। साथ ही पहाड़ी नाटी और गिद्दा मनमोहक अंदाज में प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने वर्ष भर शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक रमेश चंद, रवि दत्ता, रमेश खौला, गुलजार मोहम्मद, राजिन्द्र राणा, संजय कुमार, परिक्षित, सूक्ष्म सूद, बाबू राम, अनु आदि मौजूद रहे।