अमर उजाला ब्यूरो
थुरल(कांगड़ा)। मनेरबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठाकुरद्वारा आलमपुर में वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में बच्चों ने संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, साडी गली भूल के भी आया करो आदि गानों पर बच्चों ने खूब समा बांधा। विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों को अनुशासन में अच्छे संस्कारों से निपुण करने पर बल दिया। एक शिक्षक ही अपने अथक प्रयासों से बच्चों का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। इस दौरान स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। स्कूली बच्चों में सैजल शर्मा, शिल्पा मेहरा और अदिति शर्मा को पुरस्कार दिए गए। स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार और स्कूल के चेयरमैन प्रवीण कुमार ने स्कूली गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर अमित शर्मा, अनुपमा शर्मा, सुनीता कुमारी, कांता देवी, मोनिका, शम्मी, मोनू, लक्की, अजय शर्मा, अंजलि, कल्पना, रेणू, ज्योति वाला और मीना शर्मा मौजूद रहीं।