फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनबो के आठ छात्र जूनियर नेशनल में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के आठ छात्र जूनियर नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 24 से 27 नवंबर तक विशाखापटनम में होगी। रेनबो के प्रतिभागी विद्यार्थियों में लड़कों की अंडर-16 प्रतियोगिता में विनायक गुलेरिया 100 मीटर, संयम और लविश 400 मीटर, प्रज्ज्वल 200 मीटर दौड़ में दमखम दिखाएंगे, जबकि अंडर-14 में लक्ष्य 100 मीटर दौड़ में भाग लेगा। इसी प्रतियोगिता के तहत लड़कियों की अंडर-16 में शिवानी 200 मीटर, प्रज्ञा 100 मीटर और अंडर-14 में सेजल 200 मीटर दौड़ में भाग लेंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षिका अंजू सोनी को जूनियर नेशनल में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें