फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगर निगम को भेंट किए फूलों के 100 पौधे

Thu, 13 Mar 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के स़मिद्ध् भवन में पौध रोपण करते हुए नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल। स्रोत:निगम
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला विभिन्न स्थानों पर पार्क विकसित किए जा रहे हैं। इन पार्कों में लगाए जाने वाले सजावटी पौधे और फूल विभिन्न एनजीओ और लोगों द्वारा नगर निगम को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को विजन फॉर विक्ट्री फाउंडेशन (वीवीए) की ओर से नगर निगम धर्मशाला को 10,000 रुपये नकद और 100 फूलों के पौधे भेंट किए गए। चरान स्थित समृद्धि भवन के समीप निगम की ओर से समृद्धि वाटिका विकसित की जा रही है। इस वाटिका में वीवीए फाउंडेशन की ओर से भेंट किए गए फूलों को नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल और नगर निगम स्टाफ ने रोपित किया। निगम के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि जो भी संस्थाएं फूलों के पौधे उपलब्ध करवाना चाहती हैं, वे करवा सकती हैं। इस अवसर पर वीवीए फाउंडेशन की ओर से विजय, राजीव, आतिश और विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें