फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेयजल से सिंचाई कर रहे लोगों की 10 पाइप जब्त

Thu, 12 Jun 2025 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जलशक्ति विभाग बीड़ के सहायक अभियंता विजय वर्मा और उनकी टीम की ओर बुधवार को क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान 10 प्लास्टिक की पाइप कब्जे में ली हैं। सहायक अभियंता विजय वर्मा ने बताया कि काफी समय से हमें शिकायतें मिल रही थी कि कुछ लोग पीने के पानी को सिंचाई में प्रयोग कर रहे हैं। इन शिकायतों के बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि जगह-जगह पर लोग अपने खेतों को पानी की पाइप लगाकर सिंचाई कर रहे थे। उन्होंने आम जनमानस से ऐसा न करने की अपील की है। साथ ही कहा कि आगे भी अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें