चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने तकीपुर के समीप जालंधर के युवक को 10 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम शर्मा निवासी गांधी कैंप जालंधर-1, पंजाब लंबे समय से क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त था। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चिट्टा बेचने के कांगड़ा में आ रहा है। इस पर पुलिस ने रानीताल से कांगड़ा की ओर जाने वाली सड़क चतरा (तकीपुर) के पास पंजाब नंबर से शुभम को चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। नशे को कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखा था। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को भी जब्त किया है। मामले में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।