फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा किलो चरस, चार किलो भुक्की पकड़ी

Tue, 15 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
कंडवाल पुलिस टीम ने डीएसपी महेंद्र मन्हास की अगुवाई में भदरोया में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर एक व्यक्ति से 1 किलो 200 ग्राम चरस तथा 4 किलो 640 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। टीम में कंडवाल चौकी प्रभारी एसआई मस्त राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डीएसपी महेंद्र मन्हास ने बताया कि भदरोया निवासी अश्वनी कुमार से नशे की बड़ी खेप बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ समय से आरोपी के खिलाफ सूचनाएं मिली थीं।

करीब एक सप्ताह से पुलिस की एक टीम आरोपी पर नजर बनाए हुए थी। लोगों से इसके बारे में सूचना इकट्ठी की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सोमवार देर शाम पुख्ता सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी की दुकान में छापा मारा और 1 किलो 200 ग्राम चरस तथा 4 किलो 640 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें