कांगड़ा। मंदिर बाजार में श्रद्धालु से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के आरोपी दीपक और विशाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 29 जून तक का पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।