फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर लगाया चोरी-प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत एक महिला ने अपने ससुरालियों सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और उसका सामान चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि वह कोर्ट के आदेशानुसार अपने ससुराल में बीते डेढ़ महीने से बरामदे में रह रही है। जबकि, घर पर उसके ससुरालियों ने ताला जड़ा हुआ है। महिला का आरोप है कि बीते 17 जून को वह मायके गई थी। वापस आने पर उसका बिस्तर, 50 हजार रुपये और गहने गायब थे। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बारे में पूछने पर सास-ससुर ने उससे मारपीट की। शिकायतकर्ता महिला ने कहा कि उसकी जान को खतरा है और जिला प्रशासन उसे सुरक्षा प्रदान करे। वहीं, थाना प्रभारी शाहपुर प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें