फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के गहने चुराने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर पुलिस ने शादी समारोह के दौरान अपने छोटे भाई की पत्नी के जेवरात चुुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 27 जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी विजय कुमार (38) निवासी रैत ने अपने घर में ही एक महीने पहले शादी समारोह के दौरान छोटे भाई की पत्नी के गहने चुरा लिए थे। शक होने पर आरोपी ने जेवरात देने में आनाकानी की। इस पर उसके भाई ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे सोने के हार, अंगूठी और टिक्का बरामद किया। आरोपी युवक पहले दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन बीते कुछ समय से रैत में अपने घर में ही रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें