नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के विंद्रावन क्षेत्र में 10 जून को हुई ट्रक-बाइक भिड़ंत के बाद दुर्घटना स्थल से फरार ट्रक चालक पांच दिन के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीएसपी मेघनाथ ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 जून को हुई दुर्घटना में फरार आरोपी ट्रक चालक मदन लाल उर्फ पांडा पुत्र जगत राम निवासी गही लगोड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें से नूरपुर के दो बच्चों की मौत हो गई थी।