धर्मशाला। सोमवार देर रात धर्मशाला के प्रवेश द्वार चैतडू़ में कार और ट्रक की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर चैतडू़ में कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान शुभम (16) निवासी इच्छी, संतोष (59) निवासी तपोवन और मनोहर (61) निवासी पंचरुखी के रूप में हुई है। 108 एंबुलेंस धर्मशाला के प्रबंधक राकेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस में तैनात तकनीशियन संजय और पायलट पंकज मौके पर पहुंचे और तीन घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि तीन घायल पहले ही गाड़ी लेकर घटनास्थल से जा चुके थे।