फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। थाना क्षेत्र जवाली के तहत लुधियाड़ गांव के एक युवक ने सोमवार को घर में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान अंकुश (21) पुत्र मदन लाल निवासी लुधियाड़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया। मृतक के पिता मदन लाल की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने अपनी शिकायत में सात लोगों के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। शनिवार को लब (जवाली) में कुछ लड़कियों और युवकों ने अंकुश के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते उसने कथित मानसिक प्रताड़ना के चलते सोमवार को घर में ही फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और इस मामले में हरेक पहलू की बारीकी से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें