फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूहल में घर से लाखों के गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के गांव मूहल में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के गहनों एवं नकदी पर हाथ साफ किया है। अरविंद कुमार पुत्र सुरेश कुमार ने इस मामले में पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि शनिवार रात चोरों ने उसके घर में रखे नौ तोले सोने के जेवरात और 23 हजार की नकदी चुरा ली है। डीएसपीए देहरा रेणु ने चोरी के इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर जाकर जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की छानबीन चल रही है। जानकारी के अनुसार इसी रात चोरों ने अरविंद के घर से लगभग चार सौ मीटर दूरी पर अरुण कुमार के घर में भी सेंधमारी की है, परंतु वहां चोरी हुए सामान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। गांव में एक रात में दो घरों में चोरी होने से मूहल वासियों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें