भवारना (कांगड़ा)। वीरवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के भवारना (मनसिंबल) में परिवर्तन रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। भीखाशाह मंदिर में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। विपिन सिंह परमार ने कहा कि 22 जून को भवारना-मनसिंबल में होने वाली जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य प्रदेश के नेता उपस्थित रहेंगे। शिमला नगर निगम के चुनाव में पहली बार भाजपा अपना महापौर बनाने जा रही है। इस मौके पर बीना राणा, पूनम धरवाल, दया पठानिया, संयोगिता परिहार, सुषमा भट्, सुषमा भटेड़िया, अनु ठाकुर, रागनि रुकवाल, विकास धीमान, मनोज कुमार और बॉबी ठाकुर आदि मौजूद रहे।