फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास रोड पर हादसा, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला (कांगड़ा)। बाईपास रोड कांगड़ा में सोमवार को दो कारों और एक स्कूटी के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार चालक को लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार एचपी-36सी 9888 को आशुतोष गुलेरिया निवासी देहरा चला रहा था और वह टांडा से रानीताल की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाईपास रोड कांगड़ा पर वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और टांडा की ओर जा रही स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके चलते स्कूटी पीछे आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। इस हादसे में स्कूटी सवार नैंसी (20) और सुशांत (21) गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें