फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में संपर्क मार्ग पर गिरी चट्टान

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर में स्वर्ग आश्रम-कोर्ट लिंक रोड पर मंगलवार दोपहर बाद भूस्खलन के चलते अचानक एक विशाल चट्टान गिरने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि, इस चट्टान के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन उक्त मार्ग पर चट्टान दरकने के वक्त कोई वाहन होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, इसकी सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी चट्टान को हटाने के लिए मौके पर पहुंच गए और एहतियात के तौर पर उक्त मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि एक तरफ से थोड़ा मलबा हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग को बहाल कर दिया गया, लेकिन इस विशालकाय चट्टान के सड़क के बीचोंबीच गिरने से फिलहाल चट्टान को तोड़कर हटाए जाने तक बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें