बैजनाथ (कांगड़ा)। भाजपा जहां पहले जीएसटी का विरोध करती थी और कांग्रेस शासनकाल में भाजपा नेताओं ने 15 दिन तक संसद का काम ठप कर दिया था, आज वही लोग जीएसटी लागू कर रहे हैं। यह बात स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद ने कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 18 और 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब बहुत अधिक है। जनता पर इतना भारी टैक्स थोपना अनुचित है। स्वाभिमान पार्टी ने केंद्र सरकार से जीएसटी का अधिकतम स्लैब 12 प्रतिशत रखने की मांग की है।