फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरटी में आज शुरू होगा परपंरा उत्सव-2017

विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। विकास खंड रैत के कस्बा नेरटी में मंगलवार से परंपरा उत्सव-2017 का आगाज होगा। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह उत्सव भाषा एवं संस्कृति विभाग और प्रदेश भाषा संस्कृति अकादमी के सहयोग से चंबा नरेश राजसिंह के बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांगड़ा लोक साहित्य परिषद के निदेशक डॉ. गौतम शर्मा ने बताया कि 20 जून को कार्यक्रम में हिंदी-पहाड़ी कवि सम्मेलन, शांति हवन के अलावा चामुंडा शास्त्रीय संगीत परिषद नगरोटा बगवां के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं, 21 जून को योग दिवस के दौरान योग शिक्षा के अलावा लोकलाकारों, लोक गायकों, विभिन्न स्कूलों के छात्र लोकनृत्य, लोकगीत और नाटकों की प्रस्तुति देंगे। समारोह के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री कलाकारों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें