फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहड़ी में भू-स्खलन से दो पशुशालाएं ढहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। धारकंडी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कनोल के गांव लाहड़ी में बुधवार को भारी बारिश के चलते हुए भू-स्खलन के कारण दो पशुशालाएं ढह गईं, जबकि 10 घरों और एक अन्य पशुशाला पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते गांव के लोग स्वयं और अपने पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थान पर चले गए, जिस कारण जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। नायब तहसीलदार दरीणी राजिंद्र धीमान ने बताया कि लाहड़ी गांव के दस से अधिक परिवारों के घरों को भू-स्खलन से खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। दरअसल, पिछले साल भी लाहड़ी गांव में भारी भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ था और कई दिनों तक ग्रामीण घरों के बाहर सुरक्षित स्थानों पर रहे थे। उधर, गांव बोह के उपप्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि केलंग सराय मंदिर के भवन निर्माण के रेत-बजरी और ईंटें खड्ड में तेज पानी के बहाव में बह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें