पालमपुर (कांगड़ा)। केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पालमपुर के प्रगति मैदान में मोदी फेस्ट मेकिंग ऑफ डेवलपिंग इंडिया फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन नौ जून को पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद शांता कुमार करेंगे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा समेत सभी जिला पालमपुर के प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। तीन दिन तक जारी रहने वाले इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के करीब पंद्रह मंत्रालय अपनी प्रदर्शनियां लगाएंगे। भाजपा पार्टी जिला पालमपुर मीडिया प्रभारी एवं आईटी संयोजक मनोज रत्न ने यह जानकारी दी।