फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग के कार्यालय में फटा गैस सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। खंड विकास कार्यालय देहरा में उद्यान विभाग के चौकीदार के कमरे में एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से देहरा कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने की आवाज किसी धमाके से कम नहीं थी। जानकारी के मुताबिक उद्यान विभाग का चौकीदार अपने कमरे में चाय बना रहा था कि तभी गैस स्टोव की पाइप से गैस लीक होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई और गैस सिलेंडर फटने से बड़ी जोर का धमाका हुआ। धमाका होने से पहले ही चौकीदार अपने कमरे से बाहर निकल गया था, जिससे उसकी जान बच गई। धमाके की आवाज सुन कर अपनी दुकान से नगर परिषद देहरा के पार्षद मुकेश वालिया ने स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाया। ज्वालामुखी से फायर ब्रिगेड आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। इस बड़े हादसे में किसी को भी खरोंच तक नहीं आई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में कंपनी की तय मानक की पाइप नहीं लगाई गई थी। लेकिन, घटना के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें