भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मौजूदा विधायक जयराम ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राज्य चुनाव समिति की सिफारिशों को मंजूरी देते हुए आज ठाकुर की उम्मीदवारी की घोषणा की।
ठाकुर भाजपा की प्रेम कुमार धूमल सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि वीरभद्र सिंह के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर 23 जून को उपचुनाव हो रहा है। मतों की गिनती 27 जून को होगी।
कांग्रेस की ओर से वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट दिए जाने की संभावना है।