हिमाचल सरकार ने चार एचएएस और राज्य सचिवालय सेवा के चार अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त सचिव (तकनीकी शिक्षा) डॉ. विकास सूद अब अतिरिक्त सचिव (जल शक्ति विभाग) का पदभार भी संभालेंगे। राज्य सचिवालय सेवा अधिकारी रमेश चंद को अब अवर सचिव (कृषि) के पद पर नियुक्त किया जाता है। वे अवर सचिव (सचिवालय प्रशासन विभाग) कपिल मोहन को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे। शिवानी को प्रमोशन के बाद अवर सचिव (उद्योग) के पद पर नियुक्त किया है। दयाल सिंह को पदोन्नति के बाद अवर सचिव (वित्त) के पद पर नियुक्त किया है।