ईद-उल-जुहा के पावन अवसर पर बुधवार को राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में मुस्लिम महिलाओं को प्रदेश के भीतर नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल पथ परिवहन निगम को इस बारे में निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निगम के प्रबंध निदेशक को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
यह निशुल्क यात्रा ईद-उल-जुहा के अवसर पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक मान्य रहेगी। परिवहन मंत्री ने ईद-उल-जुहा पर मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए उनकी सुख समृद्धि की कामना की है।