फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: संयुक्त परिवार में एक साथ चार बहुओं ने किया गृह प्रवेश, ऐतिहासिक विवाह के गवाह बने सैकड़ों ग्रामीण

Sun, 08 Dec 2024 11:10 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के कमरऊ के मुनाणा गांव में शनिवार देर शाम चार दुल्हनों ने एक ही परिवार में गृह प्रवेश किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कमरऊ के मुनाणा में स्टेज पर अपनी जीवन संगिनियों के साथ चारों भाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गिरिपार क्षेत्र की पंचायत कमरऊ के मुनाणा गांव में शनिवार देर शाम चार दुल्हनों ने एक ही परिवार में गृह प्रवेश किया। सैकड़ों ग्रामीण संयुक्त परिवार के चार चचेरे भाइयों के शादी समारोह के गवाह बने। एक परिवार के एक ही घर में मदन सिंह के पुत्र अजय का विवाह गांव मकड़ाना निवासी उमा से हुआ। रामलाल तोमर उर्फ गटू के दो पुत्रों राहुल का विवाह नघेता निवासी बबली (अंजू) से तथा रोहित का विवाह दंदोग निवासी बबीता (बोबी) से तथा सूरत सिंह के पुत्र विजय उर्फ सचिन का विवाह गोरखूवाला निवासी दीपा के साथ हुआ है। जैसे ही चारों बारातों के बाराती वापस घर पहुंचे तो चारों तरफ उत्साह में लोग झूम उठे। उधर, इस विवाह की चर्चा क्षेत्र की आसपास की पंचायतों के अलावा प्रदेशभर में हो रही है।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें