फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : एसएसबी जवान गोपाल सिंह का असम में हृदय गति रुकने से निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Tue, 16 Sep 2025 05:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)।

सार

एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का असम में तैनात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एसएसबी असम में तैनात जवान के अंतिम संस्कार से पूर्व घर में रोते बिलखते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठियोग क्षेत्र के सैंज गांव के असम में तैनात एसएसबी के एएसआई 45 वर्षीय गोपाल सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची। अंतिम विदाई में सैकड़ों लोग पहुंचे। सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम सलामी दी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बेटे अभिषेक ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार विवेक नेगी, थाना प्रभारी श्याम तोमर, पंचायत उप प्रधान प्रेमदत्त शर्मा, वार्ड सदस्य अनिता मौजूद रहे। उन्होंने शहीद के परिजनों को सांत्वना दी। गोपाल सिंह अपने पीछे 75 वर्षीय मां, पत्नी द्रुपदा (42), एक बेटा अभिषेक (20) और तीन बहनों को छोड़ गए हैं। भाजपा के नेता अजय श्याम ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में हृदय गति रुकने से जवान के निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें