फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में प्रवक्ता बर्खास्त, स्कूल शिक्षा निदेशालय ने की कार्रवाई

Tue, 29 Jul 2025 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर जिले के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद प्रवक्ता को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग ने सिरमौर जिले के एक स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच के बाद प्रवक्ता को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। आरोपी प्रवक्ता वर्तमान में सोलन जिले के स्कूल में तैनात है। प्रवक्ता पर छात्राओं के साथ यौन रूप से अनुचित व्यवहार करने के आरोप पर 9 मई 2023 को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। प्रवक्ता को उस दौरान गिरफ्तार करने और कुछ दिन न्यायिक हिरासत में रखने बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच पूरी करने के बाद आरोपों को पुष्ट पाया है। प्रवक्ता अपने बचाव में ठोस सबूत या गवाह पेश करने में विफल रहा। ऐसे में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रवक्ता को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें